फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mpensation announced in bareilly lucknow bus accident.

बरेली बस हादसा: पीड़ितों को परिवहन निगम 5 लाख, यूपी सरकार देगी दो-दो लाख

Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
mpensation announced in bareilly lucknow bus accident.
बरेली बस हादसे का एक दूश्य। - फोटो : amar ujala

बरेली-लखनऊ हाईवे पर हुए बस हादसे में यूपी सरकार व परिवहन निगम ने मुआवजे की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे में मृतकों के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख और परिवहन निगम की ओर से पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। गंभीर घायलों को 50-50 हजार और सामान्य घायलों को 25-25 रुपये दिए जाएंगे।

बरेली-लखनऊ हाईवे पर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास ट्रक से हुई टक्कर के बाद आग के गोले में तब्दील हुई गोंडा डिपो की रोडवेज बस में कुल मिलाकर 24 लोगों की जलकर मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की गई है। 22 लोगों के शव रविवार रात ही बस से निकाल लिए गए थे जबकि करीब-करीब राख में बदल चुके दो बच्चों के शव सोमवार को बस से निकाले गए।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए सभी लोगों के शव चूंकि कंकाल में तब्दील हो चुके थे लिहाजा किसी भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह तक पहचान नहीं हो पा रही है कि मरने वालों में कितनी महिला और कितने पुरुष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed