फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP priyanka​ rawat met with barabanki Poisonous liquor victim family

जहरीली शराब पीड़ितों के परिजनों ने सांसद प्रियंका रावत को बताई अधिकारियों का काली करतूत

Sun, 14 Jan 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Jan 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
MP priyanka rawat met with barabanki Poisonous liquor victim family
मीडिया से बात करतीं सांसद प्रियंका रावत।

जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए शनिवार को भाजपा सांसद प्रियंका रावत ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये नगद व कंबल भी दिए।

विज्ञापन


पीड़ित परिवारीजन ने सांसद से कहा कि, उनके पति/पुत्र की मौत ठंड से नहीं बल्कि शराब पीने से हुई थी। इस पर सांसद ने कहा कि, वे मामले में गुमराह करने वाले अफसर कतई बख्शे नहीं जाएंगे। वे पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगी। 
विज्ञापन


ग्राम रीवां रतनपुर के मृतक उमेश के भाई संदीप व पिता रामहरख ने सांसद को बताया कि उसके पुत्र की मृत्यु शराब पीने से ही हुई है। संदीप ने बताया कि, घटना वाले दिन अधिकारियों ने उससे कागज पर मनमाना लिखकर अंगूठा लगवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत करेंगी। मामले में गुमराह करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बृजेश रावत, रमेश चंद्रा, आकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार सिंह लल्लू ने देवा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मृत लोगों के परिवारीजनों से शनिवार को मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि, आबकारी विभाग की मिलीभगत के बगैर शराब का अवैध व्यापार करना संभव नहीं है।


इसमें विभागीय लोगों की संलिप्तता हर हाल में है। उन्होंने कहा कि, मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे और सरकार से कड़ी कार्रवाई व पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग करेंगे। इस मौके पर जिला सचिव नीरज शुक्ल, मोहम्मद इजहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed