{"_id":"69c44d706921673c7d07dc59","slug":"moving-vehicle-catches-fire-driver-survives-lucknow-news-c-13-knp1002-1661118-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चलते वाहन में लगी आग, चालक की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चलते वाहन में लगी आग, चालक की बची जान
Thu, 26 Mar 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
वाहन में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
लखनऊ। डालीगंज पुल पर बुधवार तड़के चलते हुए टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते देखकर चालक महफूज अहमद ने गाड़ी रोककर जान बचाई।
एफएसओ चौक पुष्पेंद्र के अनुसार बुधवार तड़के चार बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डालीगंज पुल के पास टाटा मैजिक वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही चौक व हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
वाहन चालक बाजारखाला मोतीझील कॉलोनी निवासी महफूज अहमद के अनुसार इंजन में अचानक धुआं निकलने लगा, जब तक वह गाड़ी को सड़क किनारे लगता, तब तक आग की लपटें निकलने लगीं। एफएसओ का कहना है कि ऐसी आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।