जीभ पर सफेद चकत्ता हो सकता है कैंसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंह में होने वाले कैंसर में जीभ के ऊपर या नीचे होने वाला कैंसर सबसे अधिक खतरनाक होता है। जीभ पर सफेद चकत्ता दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें। कई दिनों के इलाज के बाद भी वो ठीक न हो तो तुरंत कैंसर रोग विशेषज्ञ से जांच कराना चाहिए।
ये चकत्ता कैंसर बन सकता है। यह जानकारी केजीएमयू में इंटरनेशनल ओरल प्री कैंसर एंड कैंसर कांग्रेस : ट्रांसलेशनल आंकोलॉजी एंड जीनोमिक्स (आईओपीसीसीसी)-2016 में शुक्रवार को आयोजन सचिव डॉ. दिव्या मेहरोत्रा ने दी।
केजीएमयू के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की डॉ. दिव्या मल्होत्रा ने बताया की जीभ की सक्रियता की वजह से इसका इलाज कठिन होता है। इसलिए चिकित्सक को इलाज के दौरान सावधानियां बरतनी पड़ती हैं।
इसके अलावा जीभ किसी नुकीले दांत से खाना खाने के दौरान बार-बार कटती हो और घाव न भरता हो तो ये भी कैंसर हो सकता है। इसलिए नुकीले दांत को डेंटिस्ट से मिलकर ठीक करा लेना चाहिए, जिससे जीभ न कटे।
केजीएमयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के हेड प्रो. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि 25 से 30 वर्ष की उम्र में कैंसर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में इलाज में भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
एचपीवी वायरस से भी मुंह का कैंसर
युवावस्था में शारीरिक विकास तेजी से होता है। इसी से शारीरिक स्वास्थ्य की वजह से बीमारी भी तेजी से फैलती है। यदि कैंसर की समय से पहचान कर सही इलाज मिल जाए तो मरीज को ठीक होने की उम्मीद अधिक होती है।
मुंह के कैंसर का इलाज जल्द कराएं। टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई डॉ. राजीव सरीन ने बताया कि एचपीवी वायरस से भी मुंह का कैंसर होता है। ये कैंसर बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि एचपीवी वायरस पीड़ितों में 17 से 40 फीसदी लोगों में ही मुंह का कैंसर हो सकता है। इसलिए जांच रिपोर्ट में एचपीवी पॉजिटिव आने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए। इन सबसे बचाव के लिए यह उपाय अपनाने चाहिए।
•दांत से जुबान या किसी हिस्से में चोट पहुंच रही है तो दांत का पैनापन ठीक कराएं
•जुबान या मुंह से सफेद चकत्ता तीन दिन में न ठीक हो तो अस्पताल पहुंचे
•नकली दांत लगाने के कारण मुंह में कहीं घाव हो तो बरतें सावधानी