{"_id":"6918ee0745aa65e84a0a55b2","slug":"mountain-colors-resonated-in-poems-songs-and-dances-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1474017-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गूंजीं कविताएं, गीत व नृत्य में दिखे पर्वतीय रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गूंजीं कविताएं, गीत व नृत्य में दिखे पर्वतीय रंग
विज्ञापन
बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव की
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव की सातवीं शाम कवि सम्मेलन के नाम रही। ओज, शृंगार और हास्य कविताओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं दिन के आयोजनों में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में सेमीफाइनल राउंड संपन्न हुआ। सांस्कृतिक संध्या में गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों में पहाड़ के रंग नजर आए। उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक जितेंद्र तोमकियाल की टीम ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
पूरन सिंह जीना के नेतृत्व में कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि व पत्रकार अनुपम श्रीवास्तव ने की। दिव्या शुक्ला ने करती हूं नमन तुमको, मां शारदे भवानी... से शुरुआत की। अंकुर पाठक, सूर्य प्रकाश सूरज, गिरीश बहुगुणा, गीतकार पवन प्रगीत ने काव्य पाठ किया। वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि मुकुल महान, शायर संजय मिश्र शौक, अनुपम प्रतापगढ़ी, सोमनाथ कश्यप, सुमन दुबे, पूरन सिंह जीना, मुकेश बहादुर सिंह ने भी रचनाओं से तालियां बटोरीं।
दिन के आयोजनों में छोलिया नर्तकों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। एकल व समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं महिला शाखा के नेतृत्व में संपन्न हुईं जिसमें सेमीफाइनल राउंड में 67 बच्चों ने भाग लिया। प्राइमरी विद्यालय बेहटा की बालिकाओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता फाइनल रविवार को होगा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव कृषि एवं आयुक्त मंडी परिषद इंद्र विक्रम सिंह, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जयराम और महापरिषद के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन
हरितिमा पंत के नेतृत्व में झोड़ा की प्रस्तुति दी। जय महासू विशू मेला जौनसार भाबर कला मंच के दल ने दुर्गा देवी के नेतृत्व में हारुल नृत्य, चाय नृत्य एवं झेंटा नृत्य की प्रस्तुति दी। झोड़ा प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में छह दलों ने और नाचेगा भारत के तीसरे राउंड में रेनू कांडपाल व रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रस्तुतियों ने मन मोहा। डांस उत्तराखंड डांस सीजन-4 में तीसरे राउंड में तीन दलों ने प्रस्तुतियां दीं।
आज की प्रस्तुतियां
- काफव एकल/समूह नृत्य प्रतियोगिता, खान पान थाली प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे।
- सागरिका पांडेय का नृत्य, समूह गायन व बच्चों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति 3 बजे।
- किरन लता पांडेय व साधना सिंह के नेतृत्व और रेखा बिष्ट के निर्देशन में ग्रुप डांस 4 बजे।
- अल्मोड़ा के दल की प्रस्तुति प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में शाम 6 बजे।
- झोड़ा प्रतियोगिता, नाचेगा भारत, डांस उत्तराखंड डांस की प्रस्तुति शाम 7 बजे।
- उत्तराखंड के प्रसिद्ध डांसर अंकित कुमार की प्रस्तुति रात 8 बजे।