फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MoU for sanitation management between Municipal Corporation and Nagar Panchayat Rasulabad

Lucknow News: नगर निगम और नगर पंचायत रसूलाबाद के बीच स्वच्छता प्रबंधन के लिए एमओयू

Wed, 01 Oct 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
MoU for sanitation management between Municipal Corporation and Nagar Panchayat Rasulabad
नगर निगम और नगर पंचायत रसूलाबाद के बीच एमओयू।
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने और छोटे नगर निकायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने स्वच्छ शहर जोड़ी पहल की शुरुआत की है। इसके तहत नगर निगम और नगर पंचायत रसूलाबाद के बीच मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में एक एमओयू हुआ।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि एमओयू के अंतर्गत नगर निगम रसूलाबाद नगर पंचायत को विभिन्न स्वच्छता मानकों पर बेहतर बनाने में सहयोग करेगा। इसमें मुख्य रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़क की सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण, सीवर व्यवस्था और पेयजल प्रबंधन जैसे बिंदु शामिल हैं। नगर निगम की टीम नगर पंचायत के कर्मचारियों और अधिकारियों को इन विषयों पर प्रशिक्षण भी देगी।
विज्ञापन

रसूलाबाद नगर पंचायत की चेयरमैन गजाला अंसारी ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा अवसर है। नगर निगम के मार्गदर्शन से उनकी नगर पंचायत निश्चित ही स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाई तक पहुंचेगी। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद कुमार राव, मंडल कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका यादव, विधायक बंबा लाल दिवाकर, एडीएम उन्नाव अमिताभ यादव और अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्रा प्रमुख रूप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरी में निस्तारित होगा रसूलाबाद का कूड़ा
अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव ने बताया कि रसूलाबाद नगर पंचायत में प्रतिदिन करीब एक टन कूडा निकलता है। वहां 10 वार्ड हैं और 41 सफाईकर्मी। कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं है। इसलिए अब वहां का कूड़ा लाकर शिवरी प्लांट में निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए गाड़ी नगर निगम भेज देगा और कोई खर्च भी नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed