{"_id":"6a7ce26a2a5fb7980d07760e","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-speeding-vehicle-lucknow-news-c-13-lko1070-1872035-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शैलेंद्र अग्निहोत्री (49) की मौत हो गई। हादसे के वक्त शैलेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था।
आलमबाग निवासी शैलेंद्र अग्निहोत्री कानपुर से लखनऊ स्थित अपने घर लौट रहे थे। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बंथरा थाने के पास स्थित अपेक्स अस्पताल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने शैलेंद्र को सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि शैलेंद्र के पास मिले मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की मदद से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। अभी तक घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।