फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   motor training school inspection

Lucknow News: चार मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की होगी जांच, समिति गठित

Fri, 01 Aug 2025 11:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:10 AM IST
विज्ञापन
motor training school inspection

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मोटर ट्रेनिंग स्कूल संचालकों की मनमानी पर परिवहन विभाग नकेल कसेगा। स्कूलों की शिकायत उप परिवहन आयुक्त को मिली हैं, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ के चार मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है।

इस बाबत पत्र जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी एसओपी में निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी इन ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की बारीकी से जांच करें और इसकी रिपोर्ट जोन को भेजेंगे। लखनऊ जोन के उपपरिवहन आयुक्त राधेश्याम ने बताया कि मास्टर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, राजधानी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, शाश्वतम मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और पूर्वांचल मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की जांच करने के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार को मास्टर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और शाश्वतम मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की जांच एवं एमवीआई प्रशांत कुमार को राजधानी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, एमवीआई विष्णु कुमार को पूर्वांचल मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण कर हफ्तेभर के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed