फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moti Park will be built in Aishbagh, lake water will also be purified

Lucknow News: ऐशबाग में बनेगा मोती पार्क, झील का पानी भी होगा शोधित

Wed, 13 Aug 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Moti Park will be built in Aishbagh, lake water will also be purified
लखनऊ। ऐशबाग में मोती झील के पास एलडीए मोती पार्क बनाएगा। झील का पानी शोधित करने के लिए एसटीपी भी बनेगा। इससे आसपास रहने वालों को मनोरंजन के लिए एक अच्छा स्थल मिलेगा। एलडीए इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि जमुना झील व मोती झील से अवैध कब्जे हटाकर फेंसिंग व पिलर लगाने का कार्य कराया जा रहा है। जमुना झील के पास अटल पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इसी तर्ज पर मोती झील के पास मोती पार्क का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। पार्क में जाने का रास्ता ऐशबाग रोड की तरफ से होगा। झील का क्षेत्रफल करीब 11 एकड़ है। पार्क में कियॉस्क, वॉक वे, पार्किंग व आगंतुकों के बैठने का भी स्थान होगा। इसके अलावा जमुना व मोती झील में सीधे जाने वाले सीवेज वॉटर को कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड के माध्यम से ट्रीटमेंट करके झील में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed