फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother son death: Cause of death of mother and son not clear, heart preserved for investigation

घर में पड़े मिले शव: मां बेटे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच के लिए हार्ट सुरक्षित

Mon, 25 Aug 2025 09:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Aug 2025 09:23 PM IST
सार

रवींद्रपल्ली के एक घर में बुजुर्ग मां-बेटे के शव पड़े मिले। जांच में सामने आया कि शुक्रवार को ही उनकी मौत हो गई थी। भैंसाकुंड में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Mother son death: Cause of death of mother and son not clear, heart preserved for investigation
मृतक असीम चक्रवर्ती (फाइल फोटो) व इस हालत में मिला घर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रवींद्रपल्ली में घर के भीतर हुई बुजुर्ग मां बेला चक्रवर्ती (90) व उनके बेटे असीम चक्रवती (65) की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के हार्ट जांच के लिए सुरिक्षत रखे गए हैं। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शव रिश्तेदारों को दे दिए। भैंसा कुंड पर रिश्तेदारों ने विद्युत शव दाह गृह में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों के लंग्स में इंफेक्शन था। बताया जा रहा है कि मां बेटे की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी। दो दिन बाद दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। असीम के पारिवारिक मित्र रामराज ने बताया कि वर्षों से कोई भी रिश्तेदार मां बेटे से मिलने नहीं गया था। बेला के बड़े बेटे अमित की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। पुलिस ने सब्जी मंडी चारबाग निवासी अमित के ससुराल वालों से संपर्क किया और शव उनके हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि बेला का एक फ्लैट बीबीडी इलाके में भी है। इसके अलावा कोलकाता में भी उनकी पुश्तैनी जमीन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकार, सीएम योगी ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज 30 जिलों में हुई भारी बारिश, मंगलवार से प्रदेश में मौसम लेगा यू-टर्न; 31 अगस्त से होगी मानसून की वापसी


परिजनों ने बताया कि घर के भीतर गंदगी की भरमार थी। साफ सफाई नहीं होती थी। ऐसा लग रहा था कि वर्षों से सफाई नहीं की गई है। छानबीन में पता चला है कि वर्ष 1970 में बेला चक्रवर्ती के पति पीसी चक्रवर्ती ने रवींद्रपल्ली में मकान बनवाया था। बेला के रवींद्रपल्ली में दो और बीबीडी इलाके में एक घर है। बेला के पति की सबसे पहले मौत हुई थी। इसके बाद बड़े बेटे अमित की पत्नी चंद्ररानी, फिर अमित और उसके बाद छोटे बेटे रंजीत का देहांत हो गया था। असीम कुत्तों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। मोहल्ले वालों से मां बेटे की ज्यादा बातचीत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed