फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramesh yadav sabhapati: Mother killed her son Police arrested in lucknow

यूपी विधानपरिषद सभापति के बेटे की हत्या: मां ने दुपट्टे से कसा गला, निशान मिटाने के लिए लगाई क्रीम

Mon, 22 Oct 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Ramesh yadav sabhapati: Mother killed her son Police arrested in lucknow
आरोपी मीरा यादव को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत उर्फ विवेक यादव (23) की हत्या का खुलासा हो गया है। मां मीरा यादव ने ही अभिजीत की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद चोट के निशान छिपाने के लिए सफेद क्रीम का इस्तेमाल किया था। मीरा यादव ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरे मामले की जानकारी लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दी। एसएसपी नैथानी ने बताया कि अभिजीत नशे का आदी था और प्रतिदिन शराब पीकर मां मीरा देवी के साथ गाली-गलौच व अभद्रता करता था। रविवार रात भी वह शराब पीकर आया और मीरा देवी से गाली-गलौच करने लगा। जिस पर मीरा देवी ने उसे धक्का दे दिया। अभिजीत दीवार से टकराकर गिर गया और फिर उठकर गालियां देने लगा। इस दौरान धक्कामुक्की में अभिजीत दीवार से टकराकर बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मां मीरा देवी ने दुपट्टे से गला कसकर अभिजीत की हत्या कर दी और वारदात में प्रयुक्त दुपट्टा चूल्हे में जलाकर नाली में फेंक दिया। वहीं, अभिजीत के गले में आए खरोंच के निशान को छिपाने के लिए सफेद क्रीम का इस्तेमाल किया। पुलिस ने चूल्हा व चोटों पर लगाई गई सफेद क्रीम बरामद कर जांच के लिए भेज दी है।

एसएसपी के अनुसार, परिवारीजन मौत को प्राकृतिक बताकर बैकुण्ठ धाम में अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। उन्हें रास्ते में रोका गया और डॉक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई।

परिवार के बदलते बयान से गहराया संदेह

Ramesh yadav sabhapati: Mother killed her son Police arrested in lucknow
अभिजीत उर्फ विवेक यादव - फोटो : SELF

अभिजीत की मौत में हालात शुरू से ही संदिग्ध लग रहे थे। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में परिजनों के बयान बदलने से शक गहराया और पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा हुआ।

परिवारवालों ने पहले हार्टअटैक से होना बताया। बाद में मां मीरा ने कहा कि सीने में दाहिने तरफ दर्द के बाद गले में दर्द हो रहा था। तब उन्होंने बाम लगाया था। मां के मुताबिक घर पर केवल अभिजीत था। अभिषेक बाहर गया था। जबकि पड़ोसी व अन्य परिवारीजन के मुताबिक तीनों घर पर ही थे। जांच के दौरान परिवार द्वारा बार-बार बाधा उत्पन्न करने से भी पुलिस को शक हुआ।

नमूना लेते समय कर मृतक की मां कर रही थी परेशान
फोरेंसिक टीम जब सभापति के घर में साक्ष्य जुटा रही थी। उस दौरान जितने भी साक्ष्य पुलिस जुटाकर एक जगह रख रही थी, उसे सभापति की पत्नी बार-बार छीन ले रही थी। इसके कारण फोरेंसिक टीम एक बार तो घर से बाहर निकल आई। उसने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। पुलिसकर्मियों ने जब थोड़ी सख्ती की तो वह सभापति की पत्नी दूसरे कमरे में गई। इसके बाद टीम ने जांच शुरू किया।

बिस्तर पर मिले पांच जगह खून के धब्बे

Ramesh yadav sabhapati: Mother killed her son Police arrested in lucknow
जांच के दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी। - फोटो : amar ujala

फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान बिस्तर पर पांच स्थानों पर खून के धब्बे मिले। इस पर चादर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं पान मसाला के कई खाली रैपर व शर्ट का टूटा हुआ बटन मिला। अभिजीत की मां ने बटन बड़े बेटे की शर्ट का बताया। इसके अलावा सिगरेट के बट व कुछ अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी मिली जिसे पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित किया।

बिस्तर के पास मिला पान मसाला का रैपर व शर्ट का टूटा बटन
फोरेंसिक टीम को अभिजीत के बिस्तर के आसपास कई संदिग्ध सामान मिले। पुलिस व जांच टीम के हाथ पान मसाला के कई खाली रैपर व शर्ट का टूटा हुआ बटन मिला। पुलिस के हाथ में टूटा बटन आते ही अभिजीत की मां मीरा ने कहा कि यह बटन उसके बड़े बेटे अभिषेक के शर्ट के हैं, जो टूटकर गिर गया था। मीरा ने वह बटन पुलिस के हाथ से छीनकर दराज में डाल दिया। पुलिस ने दोबारा उस बटन को निकाला और रख लिया। इसके अलावा सिगरेट के बट व कुछ अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed