फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mother got suicide, wrote a letter to her daughter

बेटी के नाम पत्र लिखकर मां ने लगाई फांसी, कहा- अपने पैरों पर खड़ी होना और तुम्हारे पिता ने जो किया तुम्हें मालूम ही है

Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
mother got suicide, wrote a letter to her daughter
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-आई में किराए के मकान में रहने वाली अनामिका (35) ने रविवार तड़के 4.30 बजे फांसी लगा ली। अनामिका ने खुदकुशी से पहले बेटी पीयू के नाम एक पत्र लिखा जिसमें कहा कि बेटा बस यही कहना है कि पढ़ाई करके कुछ बनना और अपने पैरों पर खड़ी होना। सुबह पति ने अनामिका को पंखे से फंदे पर लटका देख नीचे उतारा और लोकबंधु अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा ने आशियाना थाने में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आशियाना दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, आलमबाग के गोपालपुरी निवासी राजकुमार सिंह चौहान ने तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी अनामिका आशियाना के सेक्टर-आई के सदाफल प्लाजा के पास किराए पर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति विवेक यादव के साथ रहती थी। रविवार सुबह 4.30 बजे सूचना मिली कि अनामिका ने फांसी लगा ली है। जब वह घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। पता चला कि सभी लोग लोकबंधु अस्पताल गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजकुमार सिंह ने कहा कि अनामिका ने 2007 में परिवारीजनों की मर्जी के खिलाफ विवेक यादव से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित किया कर रहा था।
विज्ञापन

कमरे से मिला बेटी के नाम पत्र
अनामिका के कमरे की तलाशी के दौरान एक पत्र मिला। यह पत्र अनामिका ने अपनी बेटी पीयू के नाम लिखा है जिसमें लिखा है कि बस यही कहना है कि पढ़ाई करके कुछ बनना और अपने पैरों पर खड़ी होना। हां, फोन उतना ही यूज करना जितनी जरूरत हो। जरूरी बातें ही लिख रहीं हूं। बेटा कभी कोई गलत काम नहीं करना। अपने परिवारीजनों के कुछ नाम लिखकर कहा कि कोई सलाह लेना हो तो इन लोगों से ही लेना। अनामिका ने अपने परिवारीजन मायके वालों को संबोधित करते हुए कहा कि पीयू का ख्याल रखना। अंत में लिखा कि जो गलती मैंने की, आप कभी मत करना और हां जो पापा ने किया उसके बारे में आपको मालूम है। उसके प्रूफ कहां हैं, इसकी भी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed