फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mother and one year son died in road accident

लखनऊ : रिश्तेदारी से लौटते समय महिला व एक साल के मासूम बेटे को ट्रक ने रौंदा

Wed, 01 Dec 2021 04:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 01 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

एसओ माल रविंद्र कुमार के अनुसार हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के पुन्नई गांव निवासी बृजेश जो पैरों से दिव्यांग है। वह अपने छोटे भाई गौरीशंकर, पत्नी गीता व मासूम बेटे शिवांश के साथ बाइक से माल क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां आया था। 

विज्ञापन
mother and one year son died in road accident
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

माल (लखनऊ) में रिश्तेदारी से मंगलवार शाम बाइक से घर लौटते समय बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में महिला व उसके एक साल के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति व देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसओ माल रविंद्र कुमार के अनुसार हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के पुन्नई गांव निवासी बृजेश जो पैरों से दिव्यांग है वह अपने छोटे भाई गौरीशंकर, पत्नी गीता व मासूम बेटे शिवांश के साथ बाइक से माल क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां आया था। यहां से मंगलवार शाम सभी बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


माल रहीमाबाद रोड पर शेखवापुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इससे गीता (30) व उसके एक वर्ष के मासूम बेटे शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश व गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनाें घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराते हुए ट्रक चालक के बारे में छानबीन शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed