{"_id":"61a714039250a050526c332b","slug":"mother-and-one-year-son-died-in-road-accident-lucknow-news-lko606835745","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रिश्तेदारी से लौटते समय महिला व एक साल के मासूम बेटे को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : रिश्तेदारी से लौटते समय महिला व एक साल के मासूम बेटे को ट्रक ने रौंदा
Wed, 01 Dec 2021 04:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:23 PM IST
सार
एसओ माल रविंद्र कुमार के अनुसार हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के पुन्नई गांव निवासी बृजेश जो पैरों से दिव्यांग है। वह अपने छोटे भाई गौरीशंकर, पत्नी गीता व मासूम बेटे शिवांश के साथ बाइक से माल क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माल (लखनऊ) में रिश्तेदारी से मंगलवार शाम बाइक से घर लौटते समय बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में महिला व उसके एक साल के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति व देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसओ माल रविंद्र कुमार के अनुसार हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के पुन्नई गांव निवासी बृजेश जो पैरों से दिव्यांग है वह अपने छोटे भाई गौरीशंकर, पत्नी गीता व मासूम बेटे शिवांश के साथ बाइक से माल क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां आया था। यहां से मंगलवार शाम सभी बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
माल रहीमाबाद रोड पर शेखवापुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इससे गीता (30) व उसके एक वर्ष के मासूम बेटे शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश व गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनाें घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराते हुए ट्रक चालक के बारे में छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन