फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन मम्मियों के लिए बेटी से बढ़कर डांस पार्टनर कोई नहीं, अपने डांसिंग स्टेप्स से मचा दिया धमाल

Fri, 07 Aug 2020 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Aug 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter of Lucknow popular in virtual world.
अपनी डांसिंग पार्टनर बेटियों के साथ मम्मियां। - फोटो : amar ujala

पार्टी में जा नहीं सकते, दोस्तों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। एक लंबा वक्त हो गया घर में रहते हुए, थोड़ा बदलाव जरूरी है। इस दौरान घर में बोर हो रही मम्मियों को उनका बेस्ट डांस पार्टनर मिल गया। ये पार्टनर हैं उनकी बेटियां। पहले फैशन ट्रेंड में ट्यूनिंग करके जोड़ी जमाने वाली मां-बेटियों ने अब डांस में धमाल मचाना शुरू किया है। चाहे बात वर्चुअल पार्टी की हो या फिर ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना हो, हर जगह मां-बेटी की डांस परफॉर्मेंस दिल चुरा लेती है। इसके अलावा मम्मी-बेटी ने इन दिनों यू-ट्यूब चैनल के जरिए अपने लिए पहचान और आय का एक नया जरिया भी ढूंढ लिया है। आइए जानते हैं ऐसी ही मम्मियों व बेटियों के बारे में।



पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें ये लिंक : https://www.facebook.com/watch/?v=713404179206633

Mother and daughter of Lucknow popular in virtual world.
सुरभि अग्रवाल व उनकी बेटी अक्षिती। - फोटो : amar ujala

जारी रहेगा हमारा ये धमाल
सुरभि अग्रवाल आर्या कहती हैं कि हम काफी बोर हो चुके थे। फ्रेंडशिप डे से पहले हमने बेटी अक्षिती के साथ डांस परफॉर्मेंस की योजना बनाई। सारे दोस्तों को बहुत पसंद आया हमारा साथ में काम। बस हमने तय कर लिया है कि हम आगे भी अपनी इस जोड़ी को बनाए रखेंगे।

Mother and daughter of Lucknow popular in virtual world.
पूजा अग्रवाल अपनी बेटी अनीषा अग्रवाल के साथ। - फोटो : amar ujala
बच्चों को व्यस्त खने की एक कोशिश
राजेन्द्र नगर निवासी पूजा अग्रवाल और उनकी बेटी अनीषा अग्रवाल की जोड़ी भी किसी से कम नहीं है। पूजा कहती हैं कि हमें गाने और डांस का शौक है, लेकिन रूटीन लाइफ में समय नहीं मिलता था। कोरोना के कारण समय मिल गया। एसे में बेटा और बेटी को व्यस्त रखना था, तो ये एक बेहतरीन तरीका लगा। हम पांच दिन में एक गाना एक डांस तैयार करते हैं। बस जिंदगी को जीना चाहिए, डांस हमें यही सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughter of Lucknow popular in virtual world.
श्वेता निगम व उनकी बेटी आन्या। - फोटो : amar ujala
हमने अपना चैनल भी बना लिया
रायबरेली रोड निवासी श्वेता निगम और उनकी बेटी आन्या इन दिनों लगातार गानों पर डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। श्वेता बताती हैं कि उन्हें डांस का शौक बचपन से है, बेटी ने साथ दे दिया तो एक लॉकडाउन के दौरान अपना चैनल बनाया है। 15 दिन लगते हैं हमें एक गाने पर डांस तैयार करने में। पर बहुत मजा आ रहा है।
विज्ञापन
Mother and daughter of Lucknow popular in virtual world.
बेटी निष्का घोष के साथ अंबिका घोष। - फोटो : amar ujala

बेटी को सिखाने के लिए शुरू करना पड़ा
रतनखंड निवासी अंबिका और बेटी निस्का घोष दिन में एक बार शीशे के सामने डांस करती मिल जाएंगी। अंबिका कहती हैं कि बेटी को डांस सिखवाना था। लॉकडाउन के कारण सारी योजना धरी रह गई। मैंने खुद ही बेटी के साथ डांस करना शुरू कर दिया। अब हम दोनों 20 मिनट में किसी भी स्टेप को तैयार कर लेते हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी हमारी हिस्सेदारी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed