फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother and daughter died in an accident on Deva road in Barabanki.

Barabanki: मिक्सर वाहन की टक्कर से मां बेटी की मौत, एक गंभीर, ईद के दिन परिवार में मचा कोहराम

Thu, 11 Apr 2024 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 04:16 PM IST
सार

बाराबंकी की देवा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया है। सभी बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन
Mother and daughter died in an accident on Deva road in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

देवा बाराबंकी रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला व उसकी बच्ची की मौत हो गई जबकि मृतका का भाई गंभीर रूप से घायल है। ईद के दिन हुई इस घटना से कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


देवा कस्बे के मोहल्ला शेख के नूरीनगर निवासी तारिक की पत्नी शबनम (25) व उसकी तीन साल की पुत्री रमजा ईद के दिन मायके जा रही थी। शबनम का भाई सुल्तान दोनों को बाइक से लेकर मंझलेपुर बनवा जा रहा था। इस दौरान देवा बाराबंकी मार्ग पर रिलायंस कंपनी के सामने पीछे से तेज रफ्तार मिक्सर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि सभी उछलकर सड़क पर गिर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि इनमें से शबनम और उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। दोनों शवों को सील कर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि घायल का इलाज शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मिले एक परिजन ने बताया कि मृतका गर्भवती थी। ईद के त्योहार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed