फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than two and half crore people have taken both dose of corona vaccine.

कोविड अपडेट: यूपी में ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

Thu, 14 Oct 2021 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Oct 2021 04:15 PM IST
सार

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन तेज गति से किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों ही डोज ले ली है।

विज्ञापन
More than two and half crore people have taken both dose of corona vaccine.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 74 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 9 करोड़ 21 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 62 फीसदी से ज्यादा है। वहीं, 2 करोड़ 53 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। 17 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 41 जनपदों में कोरोना संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं है जबकि 13 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 71 हजार 729 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 14 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 135 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 976 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रदेश में जनपद अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मीरजापुर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed