{"_id":"5b6b10254f1c1b66428b69ee","slug":"more-than-sixteen-thousand-posts-to-be-filled-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्द, मुख्य सचिव जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्द, मुख्य सचिव जारी किए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द ही भर्ती प्रारम्भ की जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ लोक सेवा आयोग के अफसरों के साथ बुधवार को बैठक में खाली पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने का निर्देश दिये। उन्होंने इस संबंध में दो माह में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने इस शास्त्री भवन में दोनों आयोगों से भेजे गए अधियाचन पर संज्ञान लिया और आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में खण्ड विकास अधिकारियों के 145, पुलिस उपाधीक्षकों के 685, चिकित्सकों के 2354, चार हजार नर्सों सहित उपनिरीक्षकों व राजस्व कर्मियों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय ने विकासपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को जल्द पूरा करने के लिए सचिवालय के रिक्त समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर जल्द भर्ती करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिव एवं लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अरविन्द चैरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।