{"_id":"60255a588ebc3ee9763156fe","slug":"more-than-one-lakh-frontline-personnel-vaccinated-only-half-of-the-target-got-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से अधिक फ्रंटलाइन कर्मियों को लगी वैक्सीन, लक्ष्य से आधे ही पहुंचे टीका लगवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से अधिक फ्रंटलाइन कर्मियों को लगी वैक्सीन, लक्ष्य से आधे ही पहुंचे टीका लगवाने
Thu, 11 Feb 2021 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को निर्धारित लक्ष्य के लगभग 50 फीसदी ही फ्रंटलाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने 1700 सत्रों में 2.09 लाख फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा था। मगर, एक लाख से अधिक फ्रंटलाइन कर्मियों के ही टीका लगवाने की पुष्टि हुई है। जबकि 490 केंद्रों से डाटा मिलना बाकी था। वहीं, 12 फरवरी को भी फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण होना है। इस दौरान 1700 सत्र में दो लाख से अधिक कर्मियों को टीका लगाने की तैयारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मैनपुरी 80.66 फीसदी टीकाकरण के साथ अव्वल रहा। तो लखनऊ लगभग 21 फीसदी टीकाकरण के साथ अंतिम पायदान पर था। औरैया 75 फीसदी, बलरामपुर 74 फीसदी, सिद्धार्थनगर व बाराबंकी 73-73 फीसदी टीकाकरण के साथ पहले पांच स्थानों पर काबिज हैं।
लखनऊ में कुल 98 सत्र प्रस्तावित थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इनमें से 80 सत्रों का डाटा ही मिल पाया है। लखनऊ के अलावा प्रयागराज 26 फीसदी, बलिया 27, मुजफ्फरनगर 30 और गाजियाबाद 32 फीसदी के साथ अंतिम पांच स्थानों पर थे। देर रात तक टीकाकरण केंद्रों से को-विन पोर्टल पर डाटा फीड किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि धीमे इंटरनेट के कारण कहीं-कहीं मैनुअल डाटा फीडिंग हुई है। इस बाद में को-विन पर फीड किया जा रहा है। इसीलिए अंतिम रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है।