फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than forty thousand teachers posts have been filled.

शिक्षक भर्ती: 42,761 ने दी अपनी जॉइनिंग

Fri, 20 Feb 2015 01:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
More than forty thousand teachers posts have been filled.

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अब तक नियुक्ति पत्र मिलने के बाद 42,761 ने अपनी जॉइनिंग दे दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु शिक्षकों के जॉइनिंग की प्रक्रिया अभी जारी है।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता बचे रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी को डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके अब तक की प्रगति की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों को तैयारियों के साथ नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) पर दोपहर 1 बजे से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के बाद पहले चरण में पात्रों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया 19 जनवरी और दूसरे चरण में 29 जनवरी से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों के लिए भी दिया निर्देश

More than forty thousand teachers posts have been filled.

सचिव बेसिक शिक्षा ने 11 फरवरी को एससीईआरटी निदेशालय में डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर दो चरणों में बांटे गए नियुक्ति पत्रों तथा जॉइनिंग की जानकारी ली थी।

साथ ही निर्देश दिया था कि रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को रिक्त पदों की सूचना डायट प्राचार्यों को जल्द ही देने को कहा गया था जिससे पात्रों को चयनित करने के लिए मेरिट तय की जा सके।

जानकारों की मानें तो अधिकतर जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने रिक्त पदों की सूचना डायट प्राचार्यों को नहीं दी है।

सचिव 24 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिलों से सूचना प्राप्त करेंगे कि रिक्त पदों को भरने के लिए अब तक क्या किया गया है।

रिक्त पदों के लिए मेरिट भी गिरी

More than forty thousand teachers posts have been filled.

प्रशिक्षु शिक्षकों को दो चरणों में नियुक्ति पत्र बांटे जाने के बाद खाली पदों पर मेरिट गिराकर भर्ती किया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बैठक में इस बाबत निर्देश दिए थे। अब तक सूबे में 42,500 को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं और 41,612 ने जॉइनिंग कर ली है।

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सामान्य वर्ग को 105 व आरक्षित को 97 अंक पर पात्र माना गया। तीसरे चरण में नियुक्ति पत्र बांटने के लिए इसे अंतिम सीमा मानते हुए मेरिट का निर्धारण किया जाएगा।

गुप्ता ने बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये जॉइनिंग पा जाने वालों पर एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा था कि यदि किसी ने धोखे से जॉइन कर लिया है तो उसका चयन रद्द कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed