फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than five thousand revenue cases pending in lucknow

Lucknow News: राजस्व से संबंधित 5990 वाद 12 दिन में निपटाने का अल्टीमेटम

Sat, 04 Nov 2023 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
more than five thousand revenue cases pending in lucknow
- एक साल से लंबित हैं सभी प्रकरण, डीएम हुए सख्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जिलाधिकारी डॉ. सूर्यपाल गंगवार ने शुक्रवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि एक साल से राजस्व से संबंधित 5990 वाद लंबित हैं। डीएम इसपर नाराज हो गए। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 12 दिन के भीतर लंबित वादों का निस्तारण करें अन्यथा 15 नवंबर को संबंधित अधिकारियाें के खिलाफ एडवर्स इंट्री जारी की जाएगी।

बैठक में डीएम ने जिन न्यायालयों में पांच साल से ऊपर के वाद लंबित हैं उन्हें शो काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम व तहसीलदार प्रतिदिन का टाइम टेबल बनाएं कि वह हर रोज कितने बजे से कितने बजे तक कोर्ट में बैठेंगे और सुनवाई करेंगे। उन्होंने सभी एडीएम, एसडीएम, अपर नगर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार को प्रतिदिन कोर्ट करने के लिए कहा। समीक्षा में सदर में 553, मलिहाबाद में 514, मोहनलालगंज में 1100, सरोजनीनगर में 1350 और बक्शी का तालाब तहसील में 2473 वाद लंबित पाए गए।डीएम ने कहा कि 21 नवंबर को दोबारा सभी कोर्ट के वादों का रिव्यू किया जाएगा। ऐसे में जिन वादों में आगे की तारीख दे दी गई है उन्हें 15 नवंबर से पहले बुलाकर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन एक तहसील के 1 वर्ष से ऊपर के वादों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में धारा 34 के लंबित वादों की भी समीक्षा की गई। पता चला कि पारिवारिक न्यायालय की कुल 134 आरसी लंबित है, जिसका भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्टांप वाद और रेरा की वसूली टीम बनाकर सात दिन के भीतर भुगतान कराने के लिए कहा गया। डीएम ने कहा कि जो बाकीदार आरसी का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनकी संपत्तियों को सीज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed