{"_id":"5baf232f867a557fe446a140","slug":"more-than-five-lakh-students-increased-in-up-government-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"55 दिनों में स्कूलों में बढ़े सवा पांच लाख स्टूडेंट्स, यहां देखें आंकड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 दिनों में स्कूलों में बढ़े सवा पांच लाख स्टूडेंट्स, यहां देखें आंकड़ें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 55 दिन में 5 लाख 21 हजार 377 विद्यार्थियों की बढ़ोतरी हुई है। शैक्षिक सत्र 2018-19 में 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक संचालित ‘स्कूल चलो अभियान’ के बाद इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 1 करोड़ 51 लाख 01 हजार 247 थी।
बाद में सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती से बढ़ी सक्रियता के कारण 1 अगस्त से 25 सितंबर (यानी 55 दिन में) के बीच स्कूलों में 5,21,377 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। इससे कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 1,17,37,663 और कक्षा 6 से 8 तक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 38,84,961 हो गई। इस तरह विद्यार्थियों की कुल संख्या 1,56,22,624 हो गई। यह संख्या बीते शैक्षिक सत्र के सापेक्ष 2,00,577 अधिक है।
बता दें, प्रदेश में शिक्षा से वंचित 4 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाए गए ‘स्कूल चलो अभियान’ में 31 जुलाई तक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1,51,01,247 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। यानी पिछले शैक्षिक सत्र की तुलना में 3,20,800 विद्यार्थियों का कम नामांकन हुआ।
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद नामांकन कम होने पर विभाग ने सख्ती की। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया और उन्हें बीते सत्र के सापेक्ष 5 प्रतिशत अधिक नामांकन का लक्ष्य दिया गया। इसके बाद 1 अगस्त से 25 सितंबर के बीच इन विद्यालयों में कुल 5,21,377 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया।

बहराइच में बढ़े 1,22,341 विद्यार्थी
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल के गृह जिले बहराइच के स्कूलों में 55 दिन में 1,22,341 विद्यार्थी बढ़े है। 31 जुलाई को बहराइच में 3,19,977 विद्यार्थी नामांकित हुए थे, जबकि 25 सितंबर को इनकी संख्या 4,42,318 पहुंच गई। पिछले शैक्षकि सत्र में यहां 3,32,562 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। इसकी तुलना में चालू शैक्षिक सत्र में 1,09,756 विद्यार्थी बढ़े हैं।
स्कूल 2017-18 2018-19 विद्यार्थी बढ़े
प्राथमिक विद्यालय 1,16,93,800 1,17,37,663 43,863
उच्च प्राथमिक विद्यालय 37,28,247 38,84,961 1,56,714
योग 1,54,22,047 1,56,22,624 2,00,577
स्कूल 2017-18 2018-19 विद्यार्थी बढ़े
प्राथमिक विद्यालय 1,16,93,800 1,17,37,663 43,863
उच्च प्राथमिक विद्यालय 37,28,247 38,84,961 1,56,714
योग 1,54,22,047 1,56,22,624 2,00,577