{"_id":"67e3139be34678286b0d6b18","slug":"more-than-75-lakh-youth-got-government-jobs-without-any-discrimination-dr-rajeshwar-lucknow-news-c-13-knp1002-1130647-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.5 लाख से अधिक युवाओं को बिना भेदभाव मिली सरकारी नौकरी : डॉ. राजेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.5 लाख से अधिक युवाओं को बिना भेदभाव मिली सरकारी नौकरी : डॉ. राजेश्वर
विज्ञापन
लखनऊ। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार को विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ''उत्कर्ष के आठ वर्ष- उन्नति पथ पर उप्र'''' प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया।
कार्यक्रमें सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि 7.5 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शिता व निष्पक्षता से सरकारी विभागों में नौकरी मिली हैं। इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में यूपी 14वें से दूसरे पायदान पर आया है। राज्य को 42 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला, जिसमें से 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उधर, डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद डॉ. सिंह ने पांच मेधावियों आयुष सिंह चौहान, प्रतीक यादव, यशस्वी तिवारी, भव्या डे और कलश शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। विधायक ने तारा शक्ति रसोई के माध्यम से भोजन भी वितरित किया।