यूपी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 502 मामले, 12 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में करीब रिकॉर्ड 502 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। नये मामलों को मिलाकर प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 3828 हो गई है। अब तक 5648 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। ये जानकारी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 12 मौतें प्रदेश में हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 9733 मामले पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों को आशा कार्यकर्ताओं की मदद से ट्रैक किया जा रहा है। अब तक 12 लाख 80 हजार 833 मजदूरों को ट्रैक किया गया है जिनमें से 1,163 में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जिनके सैंपल टेस्ट के लिए लिये गए हैं।
In last 24 hours, 502 new #COVID19 positive cases have been reported in Uttar Pradesh. There are 3828 active cases in the state and 5648 people have been cured/discharged. Death toll stands at 257: State Principal Secretary (Health), Amit Mohan Prasad https://t.co/7UioJ62BiJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) June 5, 2020