फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 50 cases of corona after 60 days

कोरोना : 60 दिन बाद मरीजों का आंकड़ा 50 पार, 54 नए केस आए सामने

Thu, 18 Mar 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
More than 50 cases of corona after 60 days
लखनऊ जंक्‍शन पर बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते मिले।
लखनऊ। बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बरती जा रही लापरवाही का असर कोरोना के बढ़ते मामलों के रूप में नजर आने लगा है। बुधवार को राजधानी में 54 नए मामले मिले। 15 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार पहुंचा है। लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग अब ज्यादा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों की बात करें तो एक हजार सैंपल बढ़ाने पर संक्रमित की संख्या में 10 का इजाफा हुआ। लखनऊ में 15 मार्च को 4,982 लोगों क ी जांच में 35 पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को 5,974 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें संक्रमण के 44 केस मिले। बुधवार को जांच का दायरा 6636 लोगों तक पहुंचा तो संक्रमितों की संख्या 54 हो गई। अनुमान है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर जांच करने के बाद आगे यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सात संक्रमित अस्पतालों में भर्ती
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि बुधवार को जारी रिपोर्ट के बाद 16 रोगियों को हॉस्पिटल आवंटन किया गया। देर शाम तक इनमें से सात को भर्ती करा दिया गया। बाकी नौ मरीज होम आइसोलेशन में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन से दी जा रही सलाह
सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 127 मरीजों से फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वहीं, हेलो डॉक्टर सेवा में 26 मरीजों ने परामर्श लिया। इस सेवा में 0522-3515700 नंबर डायल कर कोविड संबंधित जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000 और 0522-2610145 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

टैक्स इंस्पेक्टर भी मिला पॉजीटिव
नगर निगम जोन-2 का टैक्स इंस्पेक्टर भी संक्रमित पाया गया। उसने मंगलवार को जांच कराई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
यहां मिले संक्रमित-
आलमबाग-4, इंदिरानगर-6, गोमतीनगर-3 , जानकीपुरम-3, चिनहट-4, तालकटोरा-3 , विकासनगर-4 और मड़ियांव-7।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed