फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 40 thousand jobs in up.

यूपी में बंपर नौकरी, जल्द भरेंगे 40 हजार पद

Tue, 09 Dec 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
more than 40 thousand jobs in up.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा को एक साल बाद नगर विकास विभाग अमली जामा पहनाने जा रहा है। विभाग घोषणा के अनुसार निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती करने संबंधी शासनादेश जल्द जारी करने वाला है।

विज्ञापन


जिलेवार पदों का ब्यौरा स्थानीय निकाय निदेशालय ने शासन को उपलब्ध करा दिया है। प्रदेश में मौजूदा समय 35,814 सफाई कर्मचारियों के पद खाली हैं। इसके आधार पर ही निकायों को भर्ती की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर नगर विकास विभाग ने निदेशालय से निकायवार सफाई कर्मियों के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था। इसमें पूछा गया था कि किस निकाय में कितने पद स्वीकृत हैं और कितने खाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायों में जितने पद खाली होंगे उतनी ही भर्ती की इजाजत दी जाएगी। निदेशालय के बार-बार मांगने के बाद निकायों ने सालभर ब्यौरा भेजने में लगा दिया।

स्थानीय निकाय निदेशालय को मिले ब्यौरे के मुताबिक प्रदेश में 630 निकायों यानी शहरी आबादी 4 करोड़, 84 हजार 568 बताई गई है। इन निकायों में 99,939 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 64,125 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं और 35,814 खाली हैं।

नाबार्ड में अधिकारी बनने का मौका

more than 40 thousand jobs in up.

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डवलपमेंट (नाबार्ड) में 122 ग्रेड ए अधिकारियों की भर्तियां जल्द की जाएंगी। बैंक के मुताबिक इस संबंध में 15 दिन में सूचना जारी कर दी जाएगी।

भर्ती होने वाले अधिकारियों में 100 सहायक प्रबंधक सामान्य सेवा, 9 राजभाषा अधिकारी, शिष्टाचार व सुरक्षा सेवा में 10 और विधि सेवा में 3 अधिकारियों की भर्ती होगी।

ये सभी ए ग्रेड अधिकारी होंगे। वहीं बी ग्रेड में 6 सामान्य सेवा प्रबंधकों की भी भर्ती की जाएगी। चयन के लिए तीन चरण में परीक्षा ली जाएगी।

पहला चरण ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का होगा। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा जो विवरणात्मक होगी। अंतिम चरण साक्षात्कार का होगा।
 
चयनित अभ्यर्थियों को बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.nabard.org पर जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed