फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 23 thousand complaints are being filed every month on Women's Power Line.

वीमेन पावर लाइन पर प्रतिमाह दर्ज की जा रहीं 23 हजार से अधिक शिकायतें

Thu, 05 Dec 2019 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
More than 23 thousand complaints are being filed every month on Women's Power Line.
एडीजी अंजू गुप्ता ने बुधवार को वीमेन पावर लाइन 1090 से जुड़े आंकड़ों की जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर से महिला उत्पीड़न की मिल रही शिकायतों पर महिला पावर लाइन की एडीजी अंजू गुप्ता ने बताया कि 1090 सेवा के सॉफ्टवेयर को बेहतर किया गया है और इस सेवा का प्रचार प्रसार बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


जिससे 2017 में जहां प्रति माह औसतन साढ़े 18 हजार से 19 हजार लड़कियों की मदद की जाती थी, वहीं अब लगभग 23 हजार से अधिक शिकायतें प्रतिमाह दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में कुल 2,21,943 शिकायतें 1090 पर दर्ज की गई थीं। 
विज्ञापन


2018 में यह संख्या 2,66,005 हो गई और 2019 के जनवरी से अक्तूबर तक 2,37,018 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से 98.80 प्रतिश शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1090 पर भरोसा बढ़ा है। 2017 में जहां केवल 14 प्रतिशत शिकायतें ग्रामीण क्षेत्रों से आती थीं, वहीं 2019 में यह प्रतिशत बढ़कर 46 हो चुका है।

तीन माह में दिखने लगेंगे सेफ सिटी के काम

More than 23 thousand complaints are being filed every month on Women's Power Line.
प्रतीकात्मक तस्वीर

एडीजी ने निर्भया फंड के तहत चल रही परियोजनाओं के बारे में बताया कि 89.3 करोड़ रुपये से जो प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं वह अगले तीन महीने में जमीन पर दिखने लगेंगे।

इसमें सबसे अधिक खर्च इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम के लिए आ रहा है, जिसमें 67.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर में संवेदनशील स्थानों पर लगने वाले 1500 कैमरे इस कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। इसके लिए लखनऊ पुलिस लाइन में बिल्डिंग बनाई जाएगी।

इसके अलावा महिला पावर लाइन की क्षमता दोगुनी करने के  लिए 80 टर्मिनल (कंप्यूटर) के लिए नया सेटअप तैयार करना है। इसके अलावा 100 से अधिक पिंक बूथ बनाए जाने हैं। पेट्रोलिंग के लिए 110 पिंक स्कूटर और 10 एसयूपी खरीदी जानी है।

जुलाई में मिला बजट

More than 23 thousand complaints are being filed every month on Women's Power Line.
प्रतीकात्मक तस्वीर

एडीजी ने बताया कि निर्भया फंड के तहत बजट इसी वर्ष जुलाई में स्वीकृत किया गया है। इसमें अधिकतर काम सिविल के हैं, जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाती है और पार्ट में भुगतान किया जाता है।

ऐसे में जो फंड रिलीज हुआ है, उसे खर्च होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने बताया कि फरवरी तक जिस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, वह जमीन पर नजर आने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed