फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 20 thousand corona cases found in Uttar Pradesh.

हालात बेकाबू: यूपी में बुधवार को सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड मामले, संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार

Wed, 14 Apr 2021 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Apr 2021 04:58 PM IST
सार

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,517 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 11 हजार 835 है।

विज्ञापन
More than 20 thousand corona cases found in Uttar Pradesh.
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। हर रोज संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव तक कोरोना पॉजिटिव होकर खुद को आइसोलेट कर चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 20,510 नए मामले पाए गए हैं। जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,517 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 11 हजार 835 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मार्च को ली थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के इन अफसरों में हुई थी कोरोना की पुष्टि

बता दें कि तेजी से फैलते संक्रमण ने सीएम कार्यालय को भी चपेट में ले लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, विशेष सचिव अमित कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक के अलावा एक निजी सचिव व एक निजी सहायक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

संक्रमण के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाने से शासन में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले तीन अफसरों के साथ निजी सचिव जयशंकर व निजी सहायक प्रताप के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर उनके सरकारी आवास तक सतर्कता बरती जा रही है। शासन व सरकार में बेहद अहम जिम्मेदारी निभाने वाले कई अन्य अफसर भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

हर दिन करीब एक फीसदी की दर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है

दरअसल, प्रदेश में हर दिन करीब एक फीसदी की दर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। संक्रमण की दर 8.23 फीसदी पहुंच गई। प्रदेश में मंगलवार को 18021 कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 85 की मौत हुई। 3474 को डिस्चार्ज भी किया गया है। इस तरह प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 95980 पहुंच गई है।

प्रदेश में एक सप्ताह से लगातार संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। आठ अप्रैल को यह 4.14 फीसदी थी, जो अब 8.23  पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 2,18,965 सैंपल लिए गए। इस तरह शुरुआत से लेकर अब तक 3,71,73,548 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसमें 7,23,582 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6,18,293 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 9309 की मौत हुई है।

लखनऊ में मिले सर्वाधिक मरीज
बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 5382 मरीज मिले हैं। इसी तरह प्रयागराज में 1856, कानपुर नगर में 1271, वाराणसी में 1404, गाजियाबाद में 199, गौतमबुद्ध नगर में 229, मेरठ में 321, गोरखपुर में 602 और बरेली में 271। मुरादाबाद में 155, झांसी में 303, आगरा में 234, सहारनपुर में 135, मुजफ्फरनगर में 150, बलिया में 271, अयोध्या में 139, बाराबंकी में 132, लखीमपुर खीरी में 112, जौनपुर में 156, देवरिया में 119, रायबरेली में 274, आजमगढ़ में 204, हरदोई में 146, इटावा में 138, गाजीपुर में 289, प्रतापगढ़ में 144, सोनभद्र में 183 और सुल्तानपुर में 198 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में सौ से कम मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed