फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 150 people felll after iftar in bahraich

बहराइच: मदरसे में खजूर, समोसे से इफ्तार के बाद 150 लोगों की हालत बिगड़ी

Tue, 06 Jun 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
more than 150 people felll after iftar in bahraich
डेमो प‌िक - फोटो : Getty
बहराइच क्षेत्र के हरवा टांड़ गांव में सोमवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन था। इसमें क्षेत्र के 150 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इन सभी को इफ्तार के दो घंटे बाद मिचली और दस्त की शिकायत हुई। देखते ही देखते सभी बीमार हो गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी को चिरैंयाटाड़ अस्पताल में पहुंचाया गया। लगभग 150 लोग चपेट में हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। आसपास स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक और चिकित्साकर्मी भी चिरैयाटांड़ सीएचसी भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना अंतर्गत हरवा टांड़ा गांव स्थित मदरसे में शाम सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक लोग शामिल हुए थे। लेकिन रोजा इफ्तार में नाश्ता करने के दो घंटे बाद सभी को पेट में दर्द, मिचली और दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गांव निवासी शब्बीर, रिजवान, इसराइल समेत 20 से अधिक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पहुंचे। कुछ देर बाद गांव में अन्य लोगों के बीमार होने की सूचना मिली। इस पर आनन-फानन में एंबुलेंस भेजी गई। 

छोला, समोसा बासी होने का अनुमान

more than 150 people felll after iftar in bahraich
डेमो प‌िक - फोटो : demo
150 से अधिक लोग एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी लाए गए। चिरैयाटांड़ सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनके सिंह ने सीएमओ डॉ. अरुणलाल को मामले से अवगत कराया। इस पर कैसरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों को भी चिरैयाटांड़ सीएचसी भेजा गया है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुणलाल ने बताया कि 150 से अधिक लोग बीमार हैं। लूजमोशन की शिकायत हुई। शायद बासी खाना या नाश्ता से ऐसी स्थिति बनी है। 

सीएमओ ने कहा कि चिरैयाटांड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनके सिंह से बात हुई है। सभी  इलाज के बाद सुरक्षित हैं। कोई खतरे में नहीं है। फिलहाल 20 से 22 मरीज सीएचसी पर हैं। इलाज के बाद उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा। उधर, घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री भी सीएचसी रवाना हो गए हैं। 

सीएचसी चिरैयाटांड़ पहुंचे यासीन, सफी, अलीशेर, जाकिर, फलीम, दुक्खी, अब्दुल, बाबू, ताजम्मुल आदि ने बताया कि इफ्तार के दौरान खजूर, समोसा व छोला का सेवन किया था। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि समोसा व छोला शायद बासी रहा हो। जिससे फूड प्वाइजनिंग की स्थिति बनी है। मौसम बिगड़ने से आ रही दिक्कत
सोमवार  देर शाम को मरीज जब सीएचसी पहुंचे। तभी जिले का मौसम अचानक बिगड़ गया। आंधी के साथ वर्षा शुरू हो गई है। ऐसे में काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed