{"_id":"640444c24eea6d18940869e5","slug":"more-than-12-thousand-posts-of-lekhpal-vacant-in-uttar-pradesh-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lekhpal: लेखपाल के 12 हजार से अधिक पद खाली, 8,085 पदों पर भर्ती पूरी होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lekhpal: लेखपाल के 12 हजार से अधिक पद खाली, 8,085 पदों पर भर्ती पूरी होने का इंतजार
Sun, 05 Mar 2023 12:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:59 PM IST
सार
यूपी में लेखपाल के करीब 12 हजार पद खाली हैं। आठ हजार पदों पर भर्ती होने के बाद आयोग को नया अधियाचन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व विभाग में लेखपाल के 12,696 पद खाली हैं। वहीं, विभाग ने सभी जिलों से वर्ष 2022-23 में खाली हुए लेखपालों के पदों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 32 हजार पद सृजित हैं। इनमें से 8,085 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा करा ली है। परिणाम जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने पर फैसला जल्द, 13 मार्च को होगा फैसला
इसके अलावा 12,696 पद भी खाली हैं। राजस्व परिषद के अधिकारी ने बताया कि 8,085 लेखपालों की भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद आयोग को नया अधियाचन को भेजा जाएगा।
पद खाली होने से नहीं हो पाता तबादला
राजस्व विभाग में एक लेखपाल को लेखपाल क्षेत्र में लगातार तीन वर्ष और तहसील क्षेत्र में दस वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर उनका तबादला करने का नियम है। मगर बड़ी संख्या में लेखपालों के पद खाली होने के बावजूद उनका निर्धारित अवधि के बाद भी तबादला नहीं हो पाता है। एक-एक तहसीलदार के पास दो से तीन लेखपाल क्षेत्र का कार्यभार है।