{"_id":"62b2b7cf823ee2796b7ecc09","slug":"more-than-10-lakh-people-will-get-gharauni-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gharauni Certificate: 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को कल घरौनी प्रमाण पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gharauni Certificate: 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को कल घरौनी प्रमाण पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री योगी
Wed, 22 Jun 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 PM IST
सार
यूपी के सभी 75 जिलों में घरौनी तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को 10 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 10 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को गुरुवार को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने के लिए ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी प्रमाण पत्र) सौंपेंगे।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि घरौनी मिलने से गांवों में संपत्ति विवादों में कमी आएगी। ग्रामीणों को आवास बनाने के लिए बैंक से ऋण मिलने की राह आसान होगी। प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जिलों में घरौनियां तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभिलेख तैयार करने के लिए 1,10,313 ग्रामों को चिह्नित किया गया है। 20 जून तक प्रदेश के कुल 68,641 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
23,287 ग्रामों में कुल 34,28,305 घरौनियां तैयार हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 23 दिसंबर, 2021 तक 5 चरणों में कुल 15,940 ग्रामों में 23,47,243 घरौनियों का वितरण हुआ है।