फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mopster beats nagar nigam officer

अतिक्रमण हटाने गए अफसर का गुंडों ने किया ये हाल

Thu, 24 Sep 2015 12:55 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
mopster beats nagar nigam officer

ठाकुरगंज के घासमंडी इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ अवैध कब्जा करने वालों ने जमकर गुंडई की। अवैध कब्जाधारियों ने नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश कुमार को घेर कर जमकर पीटा।

विज्ञापन


हमले में राजेश कुमार का सिर फूट गया और हाथ टूट गया। देर रात इस मामले में ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। अभियान में सिर्फ चार कॉस्टेबल शामिल थे, जो अफसर को बचाने गए तो दुकानदारों ने उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


दोपहर बाद अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम की टीम घासमंडी पहुंची। यहां अभियान के दौरान टीम ने जैसे ही घंटेवाला कचौड़ी सेंटर और मुश्ताक बिरयानी वाले के यहां कार्रवाई शुरू की, दोनों प्रतिष्ठानों के मालिकों ने अपने स्टाफ के साथ टीम पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव में आए पुलिस कांस्टेबलों से भी अभद्रता की। हमले में आसपास के दुकानदार भी शामिल हो गए। इसके बाद सड़क पर खुलेआम गुंडई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश कुमार पर दुकानदारों ने लात-घूंसों से हमला बोल दिया। इसमें उनके पैर, पेट और सिर में भी कई चोटें आई हैं। गुंडई का आलम यह था कि पुलिसकर्मी अफसर को बचाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद दुकानदार हमला करते रहे। पेट में चोट लगने से राजेश कुमार मौके पर ही उल्टी करते रहे, इसके बाद भी दुकानदार उन्हें पीटते रहे।

गाड़ियों पर पथराव, जलाने की कोशिश

mopster beats nagar nigam officer

गुंडई के बीच दुकानदारों ने नगर निगम की गाड़ियों को भी जलाने की कोशिश की। गाड़ियों ईंट-पत्थर चला क उसके कांच कांच तोड़ दिए। इससे डर कर नगर निगम स्टाफ गाड़ियां छोड़कर भाग गया। पथराव में नगर निगम की एक जेसीबी और एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हमले के बीच जोनल अधिकारी बिन्नो रिजवी ने स्थानीय एसओ को संपर्क किया। इसके बाद किसी तरह नगर निगम की गाड़ियों को वहां से हटवाया गया।

फोर्स बिना अभियान नहीं

नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने बताया कि अभियान के लिए केवल चार कांस्टेबल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि उचित फोर्स नहीं मिली तो आगे से अभियान नहीं चल सकेगा।
सीओ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की तरफ से लूट, मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज लेकर छानबीन की जा रही है।

जोन 6 बंद की चेतावनी

उत्तरप्रदेश नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि मिश्रा ने हमलावरों के गिरफ्तार न होने पर बुधवार को जोन 6 बंद करने की चेतावनी दी। इसके अगले 24 घंटे बाद सभी जोन समेत मुख्यालय बंद करने की चेतावनी दी।

दो पर मुकदमा

घायल होने के बाद राजेश कुमार को बलरामपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद जोनल अधिकारी राजेश कुमार ने खुद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। इसमें घंटेवाला के मालिक मनोज बाथम और मुश्ताक बिरयानी के मालिक मुश्ताक को नामजद किया गया है।

उचित फोर्स नहीं मिल पाने से एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना है। इससे पहले पेपरमिल कॉलोनी में नगर निगम के एक स्टाफ से अभद्रता और मारपीट हुई। दूसरी घटना में भूतनाथ मार्केट से आगे कुक रैल नाला पर दुकानदारों ने अभद्रता की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed