फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moon and Piya watched together

Lucknow News: चांद और पिया देखे साथ साथ

Mon, 21 Oct 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Moon and Piya watched together
लखनऊ के महानगर में करवाचौथ के पूजन के दौरान छलनी से पति को निहारती महिला।
पति की लंबी आयु और अपने लिए अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ सुहागिन महिलाओं ने रविवार को विधि-विधान से करवाचौथ का व्रत रखा और देर शाम चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। रात आठ बजते ही लोग अपनी छतों पर आ गए और चंद्रमा के दिखते ही शहर में आतिशबाजी गूंज उठी।
विज्ञापन


गजकेसरी, बुधादित्य और शश योग के साथ उच्च का चंद्रमा रोहणी नक्षत्र के शुभ संयोग में सुहागिन महिलाओं ने पूजन किया। लोक मान्यताओं के अनुसार, करवा माई की पूजा निर्जला व्रत रखकर कथा सुनने से पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की इच्छा पूर्ण होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र दर्शन का समय 7:54 था लेकिन उसे नजर आने में 10 से 15 मिनट ज्यादा लग गए।
विज्ञापन



छलनी से चांद और अपने पति को देखकर सुहागिनों ने व्रत का पारण किया। पतियों ने पानी व अन्न खिलाकर व्रत खुलवाया। पांव छूकर सुहागिनों ने पति का आशीर्वाद लिया। कहीं ओखलमें पूजा हुई तो कहीं सास ने बहू को सरगी दी। पूजन के बाद शहर में बहुत से दंपतियों ने कैंडल लाइट डिनर किया। अपार्टमेंट में करवा महोत्सव आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा की, साथ ही फोटोशूट भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला करवाचौथ रहा यादगार

निशातगंज से आस्था छाबड़ा ने बताया कि मेरा व मेरे पति गौरव छाबड़ा का पहला करवा चौथ है। सुबह मेरी सास ने सरगी दी थी। जिसमें कई प्रकार के फल, मेवा और मिठाई आदि थे। सामूहिक रूप से महिलाएं इकट्ठा हुईं। हमारे यहां जिसका पहला करवा चौथ होता है उसको बीच में बैठाया जाता है। गोले में थाली घुमाकर पूजा की गई। थाली घुमाकर सुत्ते नु उठाई ना, रुठे नु मनाई ना गाकर पूजा हुई। शाम को मैंने मेरी सास को बयां दिया। चंद्र दर्शन कर जल देकर पति का दीदार कर उनका आशीर्वाद लिया।


ओखल में गोबर की पीढ़िया बनाकर की पूजा

गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट से प्रीति सिंह ने बताया उनके यहां छलनी से चांद नहीं देखा जाता है। बल्कि ओखल में गोबर की पीढ़िया बनाकर पूजा होती है। फारा व चौआ बनाकर खीर बनाई जाती है। चावल से चंद्रमा बनाए जाते हैं।

सामूहिक रूप से महिलाओं ने की पूजा

श्री जानकी जी महिला मंडल की महिलाओं की ओर से सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा की गई। ग्रुप की पंजाबी महिलाओं ने सर्वप्रथम गौरी-गणेश का पूजन किया। थाली फेरी कराईं। आरती के बाद भजन-कीर्तन किए गए। रेखा त्रिपाठी, नीता गोस्वामी, मीनाक्षी मिश्रा, रेनू कपूर, जसप्रीत कौर, दीप्ति अग्रवाल, पूजा गुप्ता अर्चना शुक्ला, आंचल लेवी कपूर, मिनी अरोड़ा शिल्पी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed