फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   monsoon to come till next saterday or sunday.

यूपी में 29-30 जून तक आएगा मानसून, रविवार शाम को मौसम ने दी राहत तो पार्कों में पहुंचे लोग

Mon, 25 Jun 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
 monsoon to come till next saterday or sunday.
लखनऊ में रविवार शाम को ऐसा रहा मौसम। - फोटो : amar ujala

40 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार शनिवार या रविवार यानी 29-30 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा।

विज्ञापन


दस्तक देने के 24 घंटे के अंदर मानसून राजधानी को भी जमकर भिगोएगा। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 10 दिन से बंगाल की खाड़ी में ठहरे मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सक्रिय हुए हैं। अगले 48-72 घंटों के भीतर पूर्वी यूपी के कई इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में 40 से 43 डिग्री केबीच पारे से तपा रहे गर्मी ने रविवार को भी शहरियों को हवा के गर्म थपेड़ों संग झुलसाया। दिन भर गर्मी के तेवरों में बेहाल रहने के बाद शाम से पहले राजधानी में शुरू हुई बादलों की आवाजाही ने शहरियों को तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुक-रुक कर चले लगभग 20 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार के अंधड़ों ने तपन कम की तो रात को झोंको ने सुकून दिलाया। शाम का बदले मौसम के चलते दिन भर घरों कूलर-एसी के सामने दुबके रहने वाले पार्कों, सड़कों पर भी दिखे। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.8 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed