फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monitoring Committees to Trace Migrants: Ashutosh Tandon

प्रवासियों की ट्रेसिंग करेंगी निगरानी समितियां : आशुतोष टंडन

Thu, 29 Apr 2021 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Apr 2021 11:21 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रवासी मजदूरों और अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि मोहल्ला निगरानी समितियां प्रवासियों की बड़े पैमाने पर ट्रेसिंग करें।

विज्ञापन
Monitoring Committees to Trace Migrants: Ashutosh Tandon
मंत्री आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रवासी मजदूरों और अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि मोहल्ला निगरानी समितियां प्रवासियों की बड़े पैमाने पर ट्रेसिंग करें। प्रदेश भर में 58,368 सदस्य मोहल्ला निगरानी समितियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


मंन्त्री ने गुरुवार को तीसरी वर्चुअल बैठक ली, जिनमें 7 मंडल के सभी शहरी निकायों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गुरुवार की बैठक में लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज सहारनपुर, वाराणसी के लोग शामिल थे। मंन्त्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जरूरी है कि प्रवासियों की ट्रेसिंग की जाए। लक्षण न हों तो भी उन्हें क्वारन्टीन रखा जाए और अगर उनमें लक्षण हैं तो उनकी जांच करवाई जाए। प्रदेश में 12016 निगरानी समितियां गठित की गई हैं, जिनके द्वारा प्रवासियों की ट्रेसिंग, कोरोना संक्रमितों को सुविधा देने जैसे तमाम कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वॉर्ड की मीटिंगों में हों शामिल
मंन्त्री ने निर्देश दिए हैं कि निगरानी समितियां वॉर्ड में होने वाली मीटिंगों में शामिल हों। निगरानी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को संक्रमण और इससे बचाव के लिए जागरूक करें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समितियों को पर्याप्त किट्स व अन्य सामग्री इस उद्देश्य के लिए उपलब्ध करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed