फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   money to be withdrawn from banks today.

बैंकों में ‘नोट लो’ ‘नोट दो’ की दौड़ जारी, कहीं रुपये खत्म, कहीं फॉर्म

Thu, 10 Nov 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Nov 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
 money to be withdrawn from banks today.
बैंकों और डाकघरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

चलन से बाहर हुए पांच सौ और हजार के नोट बदलने के ल‌िए गुरुवार सुबह से बैंकों के बाहर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के मुताब‌िक लोगों ने बैंक खुलने से पहले ही सुबह 6-7 बजे से ही बैंक के बाहर जुटना शुरू कर द‌िया। दो द‌िन में हुई पैसों की क‌िल्लत को देखते हुए बैंक शन‌िवार और रव‌िवार को खुले रहेंगे।

विज्ञापन


नोट बदलने पहुंच रहे लोगों को बैंक की तरफ से एक फॉर्म द‌िया रहा है ज‌िसे भरकर उन्हें जमा करना है साथ ही एक आईडी प्रूफ की जरूरत भी पड़ेगी। बैंक पांच सौ के नए नोट के साथ 2000 का नोट भी दे रहा है। वहीं लखनऊ के कई डाकघरों में नोट न बदले जाने पर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


लखनऊ में 25 करेंसी चेस्ट में 280 करोड़ रुपये के नए नोट पहुंचाए जा चुके हैं। 

आरबीआई के लखनऊ कार्यालय ने बुधवार को विभिन्न बैंकों और प्रशासन के अफसरों के साथ गुरुवार की तैयारियों की समीक्षा की। बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्राहकों को एक दिन में एक खाते से अधिकतम 10 हजार रुपये ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की प्रमुख सलाहकार अल्पना किल्लावाला का कहना है कि नौ से 24 नवंबर तक ग्राहकों को खातों से एक सप्ताह में अधिकतम 20 हजार रुपये निकालने की ही छूट है।

नए नोट शाखाओं से, एटीएम से 100 व 50 के नोट

 money to be withdrawn from banks today.
demo pic

500 व 2000 रुपये के नए नोट बैंक की शाखाओं से ही मिलेगा। वहीं, एटीएम में 100 व 50 रुपये के नोट उपलब्‍ध कराए जाएंगे।

11 से 18 नवंबर तक एटीएम से एक दिन में अधिकतम 2 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे। 19 नवंबर से ल‌िम‌िट चार हजार हो जाएगी।
रिटायर्ड कर्मचारी लगाएं ज्यादा काम करें
आरबीआई ने सभी बैंकों से कहा है कि वे अतिरिक्त काम करें। जरूरत हो तो ग्राहकों को पैसा देने के लिए देर तक बैंक खुला रखें। एक्‍स्ट्रा काउंटर लगाएं, सारे स्टाफ को नियुक्त करें, जरूरत हो तो रिटायर्ड कर्मचारियों की अस्‍थायी तौर पर नियुक्त करके काम करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed