फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   money per bank account in uttar pradesh.

कैसे कम हो बैंकों में भीड़..., आरबीआई ने प्रति खाता सिर्फ 800 रुपये दिए यूपी को

Sun, 20 Nov 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
money per bank account in uttar pradesh.
demo pic

नोटबंदी के चलते बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारों के बीच आरबीआई भले ही यह दावा कर रहा हो कि सभी बैंकों को जरूरत भर के नए नोट उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं... पर यूपी की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

विज्ञापन


सूबे के करीब 10 करोड़ लोगों के विभिन्न बैंकों में खाते हैं जिनमें सात लाख करोड़ रुपये जमा हैं। पर, नोटबंदी के बाद 10 दिन में यूपी में बैंकों को सिर्फ 8 हजार करोड़ रुपये की करेंसी ही उपलब्‍ध कराई गई।
विज्ञापन


यानी, कुल जमा रकम का महज एक फीसदी। इसके और आसान तरीके से कहें तो प्रति खाताधारक सिर्फ 800 रुपये। एटीएम और बैंक शाखाओं में भारी भीड़ की यह एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के वित्त महानिदेशक शिव सिंह यादव ने शनिवार को प्रमुख बैंकों क अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आरबीआई से जरूरत भर कैश सप्लाई करने को कहा है। प्रदेश को सप्लाई हो रही नई करेंसी की सोमवार को मॉनिटरिंग की जाएगी।

जनता ने सहयोग किया, आरबीआई ने भेदभाव

money per bank account in uttar pradesh.

आरबीआई और विभिन्न बैंकों के सा‌थ बैठक के बाद राज्य के लीड बैंक (बैंक आफ बड़ौदा) प्रभारी बीएस ढाका और शिव सिंह के अनुसार देश में सबसे ज्यादा 10 करोड़ बैंक खाताधारक यूपी के हैं। 500 व 1000 के नोट बंद होने के फैसले पर इन खाताधारकों ने हर तरह से सहयोग किया, लेकिन उनके साथ भेदभाव किया गया।

आरबीआई ने जरूरत के हिसाब से पैसे नहीं भेजे जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ढाका के अनुसार 10 दिनों में प्रदेश को 12 हजार करोड़ रुपये की नई करेंसी की जरूरत थी। कम पैसा मिलने के चलते ग्राहकों को भी निर्धारित सीमा से कम पैसा दिया जा रहा है।

यूपी के हिस्से की दूसरे राज्यों से करेंगे तुलना

money per bank account in uttar pradesh.

वित्त महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार आकलन कर रही है कि दूसरे राज्यों को उनके बैंक खातों और जमा राशि के अनुपात में नई करेंसी की कितनी सप्लाई की गई। यूपी को कितना कम हिस्सा मिला। इसकी रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी।

20 हजार एटीएम, सिर्फ दो हजार कैलिब्रेट
बीएस ढाका ने दावा किया कि प्रदेश में सभी बैंकों के कुल 20 हजार एटीएम सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से सिर्फ दो हजार एटीएम को दो हजार के नए नोट बांटने के लिए कैलिब्रेट किया जा सका है। उन्होंने माना कि बड़ी संख्या में एटीएम खराब पड़े हैं। पर, वे इनकी संख्या नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed