फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Money for madarsa issue faces another problem.

मदरसों पर मेहरबानी के वाबजूद अनुदान नहीं

Fri, 05 Jun 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
Money for madarsa issue faces another problem.

मदरसों को अनुदान देने के मामले में फिर पेंच फंस गया है। यही वजह है कि कैबिनेट से 93 मदरसों को अनुदान देने का जो प्रस्ताव पास हुआ था, उसका शासनादेश अभी तक जारी नहीं हो सका है।

विज्ञापन


इस बार मामला मदरसा प्रबंधकों की शिकायत के कारण फंसा है। उन्होंने मदरसों को अनुदान देने में धांधली का आरोप लगाया है।

लंबे समय से अनुदान की प्रतीक्षा कर रहे मदरसा प्रबंधकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

अखिलेश सरकार की कैबिनेट ने 19 मई को प्रदेश के 93 मदरसों को अनुदान देने का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो पाया है।

आजम ने दिए जांच के आदेश

Money for madarsa issue faces another problem.

दरअसल, जिन मदरसों को अनुदान नहीं मिल सका है, उन्होंने इसमें धांधली की शिकायत की है।

मदरसा प्रबंधकों ने विभागीय मंत्री आजम खां से इसकी शिकायत की। उन्होंने इस मामले की जांच के निर्देश दिए।

विभाग के विशेष सचिव मो. शफाकत कमाल को जांच सौंपी गई है। उन्होंने पूरे मामले की पत्रावलियां तलब की हैं।

वह देखेंगे कि जिन मदरसों ने शिकायत की है क्या वाकई उनके कागजों में कोई कमी थी या उनके साथ नाइंसाफी हुई है।

जांच के बाद ही अब 93 मदरसों को अनुदान देने का शासनादेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed