फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   money collected from demonetisation should be used for the good of dalits.

'सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सीएम जारी करें श्वेत पत्र'

Wed, 07 Dec 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Dec 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
money collected from demonetisation should be used for the good of dalits.
राज्यपाल राम नाईक व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के सही या गलत होने की चर्चा में वे शामिल नहीं होना चाहते, मगर इससे  इकट्ठा हुए धन का इस्तेमाल दलितों और पिछड़ों के विकास के लिए होना चाहिए। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के बाबत श्वेत पत्र जारी करने को कहा है। पूरे प्रदेश में सर्वे चल रहा है, जिसके नतीजे आने के बाद भूमिहीन दलितों को जमीन देने पर कोई निर्णय हो पाएगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने ये विचार मंगलवार को अंबेडकर महासभा परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रखे। उन्होंने कहा, हर वयस्क स्त्री व पुरुष को मतदान का अधिकार अंबेडकर की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भी महिलाओं को बिना संघर्ष के मतदान का अधिकार नहीं मिला, लेकिन अंबेडकर ने अपनी तर्कबुद्धि से सभी को समझा लिया। उनका कहना था कि अगर अशिक्षित व्यक्ति परिवार चला सकता है तो उसे वोट का अधिकार भी मिलना चाहिए।

संघर्ष के बाद मान लिया गया सुझाव

money collected from demonetisation should be used for the good of dalits.

राज्यपाल ने कहा, सत्तर के दशक में मराठवाड़ा विद्यापीठ विश्वविद्यालय का नाम अंबेडकर के नाम पर रखने पर काफी बवाल हुआ। तब मैंने सुझाव दिया कि इसका नाम डॉ. अंबेडकर मराठवाड़ा विद्यापीठ विश्वविद्यालय रखा जाए। काफी संघर्ष के बाद यह सुझाव मान लिया गया।

बाबा साहब सभी के हैं, इसलिए जनसंघ के भी हैं। पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन कहते थे कि महिलाओं के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है।

डॉ. अंबेडकर ने उनका यह कथन जन आंदोलन में बदला। इसी का नतीजा है कि आज विश्वविद्यालयों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां गोल्ड मेडल पा रही हैं।

भ्रष्ट महिला अधिकारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इसलिए यहां दो महिलाओं को डॉ. अंबेडकर रत्न मिलने से काफी सुखद अनुभूति हो रही है।

सीएम के साथ संवाद होता रहता है

money collected from demonetisation should be used for the good of dalits.

आयोजकों ने राज्यपाल की उपलब्धियों का ज्यादा बखान किया तो उन्होंने टोक दिया। कहा, अक्सर मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी टोकता रहता हूं। सीएम के साथ मेरा संवाद लगातार होता रहता है।

अंबेडकर महासभा के नेताओं ने भूमिहीन दलितों के लिए जमीन की मांग करते हुए कहा, नोटबंदी से आने वाली रकम का इस्तेमाल दलितों के लिए जमीन खरीदने में होना चाहिए।

साथ ही अंबेडकर महासभा के मौजूदा परिसर को बचाने और पदोन्नति में आरक्षण का बिल संसद में पास कराने के लिए भी उपयुक्त मंच पर बात उठाने का अनुरोध किया। इस पर राज्यपाल ने कहा, पीएम और सीएम के लिए अलग-अलग ज्ञापन बनाकर दें। दोनों से वे बात करेंगे।

शत-प्रतिशत मतदान की अपील

money collected from demonetisation should be used for the good of dalits.

राज्यपाल ने कहा, मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाएं। चुनाव की घोषणा होने के बाद भी नाम जुड़वाए जा सकते हैं। शत-प्रतिशत मतदान होने से जनतंत्र मजबूत होगा। जिस बूथ या क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान होगा, वहां के लोगों को राज्यपाल होने के नाते मैं सम्मानित करूंगा।

डॉ. अंबेडकर रत्न से किया सम्मानित
राज्यपाल ने समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली उन्नाव की विद्या गौतम और सीतापुर की पुष्पा वाल्मीकि को ‘डॉ. अंबेडकर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया। डॉ. अम्बेडकर महासभा के चेयरमैन डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने देश में दलितों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed