{"_id":"104491f4ea83ecc5e50ac61212b7c2bc","slug":"monday-opd-in-sgpgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में पल्मोनरी मेडिसिन ओपीडी सोमवार को भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में पल्मोनरी मेडिसिन ओपीडी सोमवार को भी
अमित यादव/लखनऊ
Updated Fri, 29 Nov 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई में एक जनवरी से पल्मोनरी मेडिसिन की ओपीडी सोमवार को भी होगी। अभी ओपीडी का दिन बुधवार, शुक्रवार और शनिवार है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई अन्य विभागों की ओपीडी में कुछ बदलाव किए गए हैं। उधर कई विभागों की ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या बढ़ा गई है इससे भी मरीजों को राहत मिली है।
यह जानकारी संजय गांधी पीजीआई की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मोनालिसा चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की शनिवार को होने वाली ओपीडी में आने वाले मरीजों को समय कम होने के कारण पैथोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस जांचों के लिए अगले दिन आना पड़ता था।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए एक जनवरी से शनिवार वाली ओपीडी को सोमवार को शिफ्ट कर दिया गया है।
इससे मरीजों को जांच के लिए आने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी की ओपीडी में सोमवार को एक और फैकल्टी के बढ़ने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक सोमवार को विभागाध्यक्ष प्रो. वी.ए. सारस्वत और डॉ. समीर मोहिंद्रा के अलावा डॉ. गौरव अग्रवाल भी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे सोमवार को पीजीआई आने वाले नए मरीजों को लाभ मिलेगा।
शनिवार को गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी की ओपीडी नहीं होती है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी का दिन सोमवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार रखा गया है।
ये ओपीडी ई ब्लॉक में चलती है। क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग में सभी दिन ओपीडी है लेकिन शुक्रवार को रुमेटायड आर्थराइटिस क्लीनिक में रोटेशन पर डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
जनसंपर्क विभाग ने जारी किया ब्रोशर
संजय गांधी पीजीआई के जनसंपर्क विभाग ने मरीजों और उनके तीमारदारों को संस्थान से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए एक ब्रोशर भी जारी किया है।
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मोनालिसा चौधरी ने बताया कि ब्रोशर अभी अंग्रेजी में उपलब्ध है। जल्दी इसका हिंदी में जानकारी भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनसंपर्क काउंटर से संपर्क के लिए 0522-2494070, 2494071 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा 2494000, 2668004 से 2668008 पर भी किसी भी जानकारी के लिए फोन कॉल की जा सकती है।
वार्ड या संबंधित विभागों में सीधे संपर्क के लिए एक्सटेंशन नंबर के पहले 249 जोड़कर कॉल की जा सकती है।