{"_id":"68e578ba84141d4b010da083","slug":"molested-virginity-attacked-with-a-knife-at-protest-lucknow-news-c-13-knp1050-1417341-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर चाकू से हमला
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा इलाके में सोमवार देर रात दशहरा मेला देखकर भाई के साथ घर लौट रही युवती से शोहदों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने चाकू से हमला भी किया। उधर, पुलिस ऐसी घटना से इन्कार कर रही है।
महिगवां निवासी युवती की ससुराल इटौंजा में है। सोमवार रात वह भाई-भाभी के साथ मेला देखने गई थी। रात 11.30 बजे भाई के साथ लौटते वक्त अशोक रोड पर कुछ शोहदों ने युवती से छेड़छाड़ किया। दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करने के साथ चाकू से हमला कर दिया।
युवती के पेट और उसके भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर चाकू लगा। युवती के भाई का आरोप है कि चाकू लगने से बहन बेहोश हो गई। इस बीच आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों को इटौंजा सीएचसी पहुंचाया, जहां पट्टी बांधकर राम सागर मिश्र अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि रावण दहन के बाद बांस खींचने के दौरान पीड़ित को चोट लगी थी। चाकूबाजी और छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है।