फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   molestation of woman of foreign origin

Lucknow News: विदेशी मूल की महिला से छेड़छाड़

Sun, 03 Sep 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
molestation of woman of foreign origin
लखनऊ। हजरतगंज स्थित डीजीपी आवास और पिंक बूथ- 8 के बीच शराब के नशे में चूर एक रिक्शा चालक ने विदेशी मूल की महिला से छेड़छाड़ की। यह देख कुछ लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

आरोपी रिक्शा छोड़कर भागने लगा तो उसको दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस छेड़छाड़ की बात से इन्कार कर घटना को रुपये का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

हजरतगंज कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित निशात अस्पताल के पास एक विदेशी मूल की महिला परिवार संग रहती हैं। वह एक प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर रह चुकी हैं। वह मानसिक रूप से बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को वह घर से अकेले निकलीं और रायबरेली के पन्नालाल के रिक्शे पर बैठ गईं। रिक्शा चालक करीब एक घंटे तक उनको हजरतगंज इलाके में घूमता रहा।
इसके बाद डीजीपी आवास और पिंक बूथ नंबर 8 के पास पहुंचा और सन्नाटा देख महिला से छेड़छाड़ करने लगा। चालक की इस हरकत को कुछ लोगों ने देखकर शोर मचा दिया। आरोपी रिक्शा छोड़कर भागने लगा। लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
पिंक बूथ में पूछताछ के बाद हजरतगंज पुलिस ने महिला को सरकारी गाड़ी से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। वहीं आरोपी पन्नालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। छेड़छाड़ को लेकर पुलिस का दावा है कि आरोपी रिक्शा चालक किराया मांग रहा था। इसे लेकर अभद्रता की।
बाइक मैकेनिक ने बनाया वीडियो पुलिस ने कराया डिलीट
एक बाइक मैकेनिक ने घटना का वीडियो बना लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक सिपाही ने बाइक मैकेनिक से उसका मोबाइल लेकर वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। वीडियो डिलीट कर मोबाइल फोन बाइक मैकेनिक को लौटा दिया।

पिंक बूथ पर तैनात सिपाही को नहीं लगी भनक
महिला के साथ चालक ने छेड़छाड़ की और पिंक बूथ पर तैनात महिला सिपाही को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना के वक्त महिला सिपाही पिंक बूथ के अंदर ही आराम फरमाती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed