{"_id":"598227ae4f1c1b48238b48a2","slug":"mohsin-raza-to-go-for-marriage-registration-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच योगी के मंत्री मोहसिन रजा आज कराएंगे मैरिज रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच योगी के मंत्री मोहसिन रजा आज कराएंगे मैरिज रजिस्ट्रेशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
मोहसिन रजा
- फोटो : ANI
यूपी में विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ उठ रहे विरोध के सुरों के बीच वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने यूपी कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को निकाह का पंजीकरण कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
वह पत्नी फौजिया सरवर फातिमा के साथ सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
उन्होंने ये घोषणा तब की जब दारुल उलूम ने इसे अनिवार्य बनाये जाने को लेकर विरोध किया है। इस मसले पर दारुल उलूम व अन्य देवबंदी उलेमा का कहना है कि हम शादी के पंजीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ऐसा न करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का फरमान उत्पीड़नात्मक है।
विज्ञापन
वहीं, इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मकरज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि शादी के पंजीकरण को जोर जबरदस्ती से लागू करना मजहबी आजादी के खिलाफ है।
विज्ञापन