फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mohsin raza removed from mutwalli post of Unnao waqf.

राज्यमंत्री मोहसिन रजा मुतवल्ली पद से हटाए गए, अवैध रूप से सम्पत्ति बिकवाने का था आरोप

Thu, 27 Jul 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
mohsin raza removed from mutwalli post of Unnao waqf.
राज्यमंत्री मोहसिन रजा - फोटो : Twitter

यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए बोर्ड ने प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मोहसिन रजा को उन्नाव वक्फ के मुतवल्ली पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरा भवन में दो दिनों तक चली बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बोर्ड के अनुसार, मोहसिन रजा वक्फ सम्पत्ति व पारिवारिक कब्रिस्तान को अवैध रूप से बिकवाये जाने में जांच में दोषी पाये गए। इस‌लिए उन्हें वक्फ आलिया बेगम, सफीपुर, उन्नाव के मुतवल्ली पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब अयोध्या बाबरी मुद्दे पर शिया वक्फ बोर्ड भी कोर्ट में दावेदारी करेगा। बोर्ड का कहना है कि अयोध्या की बाबरी एक शिया मस्जिद थी। कोर्ट में चल रहे मुकदमों में इस बारे में शिया वक्फ बोर्ड अब तक अपनी सही दावेदारी नहीं पेश कर सका है। अत: बोर्ड अब इस मसले पर दावेदारी पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed