{"_id":"5979fedb4f1c1bcb168b481c","slug":"mohsin-raza-removed-from-mutwalli-post-of-unnao-waqf","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री मोहसिन रजा मुतवल्ली पद से हटाए गए, अवैध रूप से सम्पत्ति बिकवाने का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री मोहसिन रजा मुतवल्ली पद से हटाए गए, अवैध रूप से सम्पत्ति बिकवाने का था आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Jul 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए बोर्ड ने प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मोहसिन रजा को उन्नाव वक्फ के मुतवल्ली पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरा भवन में दो दिनों तक चली बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बोर्ड के अनुसार, मोहसिन रजा वक्फ सम्पत्ति व पारिवारिक कब्रिस्तान को अवैध रूप से बिकवाये जाने में जांच में दोषी पाये गए। इसलिए उन्हें वक्फ आलिया बेगम, सफीपुर, उन्नाव के मुतवल्ली पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब अयोध्या बाबरी मुद्दे पर शिया वक्फ बोर्ड भी कोर्ट में दावेदारी करेगा। बोर्ड का कहना है कि अयोध्या की बाबरी एक शिया मस्जिद थी। कोर्ट में चल रहे मुकदमों में इस बारे में शिया वक्फ बोर्ड अब तक अपनी सही दावेदारी नहीं पेश कर सका है। अत: बोर्ड अब इस मसले पर दावेदारी पेश करेगा।
विज्ञापन