{"_id":"58d3f2bb4f1c1b8a591a32b2","slug":"mohsin-raza-questions-officials-after-seeing-mulayam-and-azam-pic-in-his-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में मुलायम-आजम की तस्वीर देख भड़के मंत्री, अफसरों को झिड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस में मुलायम-आजम की तस्वीर देख भड़के मंत्री, अफसरों को झिड़का
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
यूपी के राज्यमंत्री मोहसिन रजा बृहस्पतिवार को जब अपने ऑफिस पहुंचे तो वहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां की तस्वीर देख भड़क उठे।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों से सवाल करते हुए कहा, ये क्या है... सरकार किसकी है... जिस पर दबी जबान से अफसर ने कहा कि इस पर आदेश नहीं हुआ।
मोहसिन इस पर भी शांत नहीं हुए। उन्होंने फिर पूछा... आप बताइए... सरकार किसकी है...।
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद यूपी सरकार के सभी मंत्री आज अपने ऑफिस पहुंच गए और कार्यभार संभाल लिया।
मोहसिन रजा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक व वक्फ व हज मामलों का मंत्रालय दिया गया है।