फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mohsin raza comment on ram mandir issue

राम मंदिर हिंदुस्तान में नहीं, तो क्या सऊदी अरब में बनेगा: मोहसिन रजा

Fri, 06 Oct 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अकबरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, अकबरपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
mohsin raza comment on ram mandir issue
मोहसिन रजा - फोटो : ANI

अकबरपुर स्थित सीवी सिंह लॉ कॉलेज के संस्थापक स्व. डॉ. शिवसहाय सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी व मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर चल रहा है।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान भयमुक्त समाज की स्थापना का जो वायदा किया था, उसे पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 
     
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने डॉ. शिवसहाय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व अपराध तेजी से बढ़ गया था। इससे प्रदेश खोखला हो गया था।
विज्ञापन


आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है। खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें आमजन के हित में लगातार कदम उठा रही हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, चंद्रावती सिंह, लाल बिहारी सिंह, डॉ. अजीत सारस्वत, डॉ. अवधेश त्रिपाठी, राणा रणधीर सिंह, रेनू वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। 

मंत्री मोहसिन रजा ने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि एक क्रूर व अत्याचारी नेता ने सबसे ज्यादा जुल्म व ज्यादती अपनी ही कम्युनिटी पर किया। 

सपा नेता ने जौहर ट्रस्ट पर नाम पर आम जनता के धन का दुरुपयोग किया। कहा कि अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा हर हाल में देना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि मंदिर तो अयोध्या में ही बनेगा। हिंदुस्तान में नहीं, तो क्या सऊदी अरब में बनेगा। कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी के नाम पर राजनैतिक दलों ने सिर्फ रोटियां सेकी हैं। इसकी कोई धार्मिक मान्यता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed