फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohd will contest from Shravasti on Congress ticket. Ramadan

UP Election 2022 : श्रावस्ती से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मो. रमजान

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
सार

रमजान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और महासचिव प्रियंका गांधी के संघर्ष व संवाद से वह काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन
Mohd will contest from Shravasti on Congress ticket. Ramadan
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

कांग्रेस ने पूर्व विधायक मो. रमजान को श्रावस्ती से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले सपा ने उनको बहराइच जिले के मटेरा से टिकट दिया था। पर, उन्होंने वहां से न लड़ने का एलान करते हुए टिकट वापस कर दिया था। रमजान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और महासचिव प्रियंका गांधी के संघर्ष व संवाद से वह काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन


वर्ष 1992 में सपा से राजनीति शुरू करने वाले श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी रमजान 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहे। इस दौरान वह सपा से एमएलसी व विधायक भी रहे। उनको मुलायम सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के करीबियों में माना जाता है। इस बार भी वह श्रावस्ती से टिकट मांग रहे थे, पर सपा हाईकमान ने श्रावस्ती से बसपा से आए असलम राईनी को टिकट दे दिया। 
विज्ञापन


समाज सेवा पार्टी ने कांग्रेस को दिया समर्थन
समाज सेवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश यादव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है। समर्थन पत्र में उन्होंने लिखा कि प्रदेश में पार्टी की कार्यकारिणी का 56 जिलों में मजबूत संगठन है। उनकी पार्टी यूपी के साथ ही उत्तराखंड में बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed