फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   moharram jalsa in lucknow.

शोहदा-ए-कर्बला से रोशन हुए जलसे

Mon, 27 Oct 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
moharram jalsa in lucknow.

विज्ञापन

मोहर्रम की पहली तारीख पर शहर की मस्जिदों और मदरसों में भी जलसों का दौर शुरू हो गया। कहीं शोहदा-ए-कर्बला तो कहीं शोहदा-ए-इस्लाम को याद किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
रविवार को मौलवीगंज में मोमिन अंसार सभा की ओर से एक जलसा हुआ।

जलसे को मोहम्मद अकरम अंसारी ने संबोधित किया। कहा कि रसूल अल्लाह के मानने वाले एकजुट हों और इस्लाम की तरक्की के बारे में सोचें।

उन्होंने कहा कि इस्लाम कठरपंथी मजहब नहीं। यहां मोहब्बत और भाईचारा है। कुर्बानी पेश करने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि यही बात साबित करते हुए नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन ने अपनी व अपने साथियों के साथ राहे हक में कुर्बानी पेश की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्बला की शहादत को समाज सबक के तौर पर अपना ले तो सारी बुराइयों से पाक हो जाएगा।

सुन्नी बोर्ड आफ इंडिया के निजामबाग में जलसे को शहाबुद्दीन खान ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कर्बला अमन व सलामती का पैगाम देती है। मस्जिद सुब्हानिया में जलसा शोहदा-ए-इस्लाम आयोजित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed