{"_id":"6a993965ace7eab2b60d979a","slug":"mohanlalganj-thieves-broke-the-lock-of-a-closed-room-stole-14-goats-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: बंद कमरे का ताला तोड़ 14 बकरियां चुरा ले गए चोर, डिजायर कार में भरकर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: बंद कमरे का ताला तोड़ 14 बकरियां चुरा ले गए चोर, डिजायर कार में भरकर भाग निकले
Thu, 03 Sep 2026 02:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:39 PM IST
सार
चोर बकरियों को पीली नेमप्लेट लगी डिजायर कार में लादकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हुलासखेड़ा गांव में बीती रात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर 14 बकरियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन
चोर बकरियों को पीली नेमप्लेट लगी डिजायर कार में लादकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हुलासखेड़ा निवासी मतनू रावत के मुताबिक, उन्होंने बकरियों को कमरे में बंद किया था। रात में चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक-एक कर 14 बकरियां कार में लाद ले गए। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद रात में पुलिस की गश्त नजर नहीं आती।
विज्ञापन